
सब की नजर संवाददाता –
मछलीशहर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर मंगलवार को विधानसभा मछलीशहर के मंडल बेलवा मे श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा के मछलीशहर लोकसभा के सांसद बी. पी. सरोज ने कहा कि उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृश्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका जाना संगठन व देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। सांसद ने कहा कि वे भाजपा के कद्दावर नेता थे। पिछड़े वर्गों को पार्टी से जोड़ने में उनका अहम योगदान था। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका सर्वविदित है। रामभक्त और भाजपा के लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी हिन्दुत्व के वो पुरोधा जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने से इनकार कर सत्ता छोड़ना बेहतर समझा थ। सांसद बी. पी. सरोज ने कहा कि रामलला के ऐसे सच्चे भक्त पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व. कल्याण सिंह जी को मै श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करता हूँ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal