Home / Flash / भाजपा दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि नमो ऐप से हम सीधा प्रधानमंत्री से जुड़ सकते हैं

भाजपा दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि नमो ऐप से हम सीधा प्रधानमंत्री से जुड़ सकते हैं

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत अम्बिका पैलेस में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष गौरव डेढा ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि नमो ऐप के बारे में चर्चा करते हुए जिला कि आज नमो ऐप से हम सीधा प्रधानमंत्री से जुड़ सकते हैं अगर कोई समस्या है तो हम सीधा उनको इस ऐप के माध्यम से बता सकते हैं। जिला अध्यक्ष मोहन गोयल युवाओं को आने वाला भविष्य बताया। उनको आशावादी परिश्रमी और ईमानदार बनकर कार्य करने की सलाह दी। बूथ पर नमो एप अभियान चलाने का आग्रह भी किया। विधायक अजय महावर ने विवेकानंद को युवाओं का आदर्श बताया और उनके बताए रास्तों पर चल कर लक्ष्य को हासिल करने का मूलमंत्र दिया। डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम को भी याद करते हुए उनके जैसे बनने की सलाह दी। संजय त्यागी गुलाब सिंह राठौर और डॉ यू के चौधरी ने समस्थ युवाओं के साथ बैठकर उनको नमो एप अभियान की बारीकियों से चर्चा की और आगामी कार्यक्रमो में दिल्ली सरकार की कुनीतियों को युवाओं द्वारा पर्दाफाश कर केजरीवाल के भ्रष्ठचार को उजागर कराना है। सचिन मावी ने भव्य कार्यक्रम की सराहना की और युवा मोर्चा को बधाई दी। मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान ने नमो एप की विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को एप के रेफेरल कोड के बारे में बताया और उससे युवाओं को क्या फायदे होंगे इसकी जानकारी दी। गौरव डेढा ने सभी का धन्यवाद किया और युवा मोर्चा को संकल्प दिलाया कि वो अपने बूथ पर आज से ही लोगो को साथ लेकर काम करना शुरू करेगा। बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश धामा पूनम चौहान दीपक चौहान गंगाधर शर्मा अभिषेक अक्की आयुष चौधरी दीपक पांडे प्रिंस अग्रवाल व समस्थ युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *