Home / Flash / गांव में भटक रही लहूलुहान गाय की जान बचाई ग्राम प्रधान ने

गांव में भटक रही लहूलुहान गाय की जान बचाई ग्राम प्रधान ने

सब की नजर के लिए फतेहपुर से ब्यूरो प्रमुख/श्रवण कुमार तिवारी
फतेहपुर । बहुआ विकास खंड क्षेत्र सुजानपुर गांव में भटक रही लहूलुहान गाय की सूचना ग्राम प्रधान को प्राप्त होते ही तत्काल प्रधान हेमलता पटेल नें बुलायी पशु अस्पताल बहुआ से डाकटरों की टीम,कराया इलाज।
ज्ञात हो कि ब्लाक बहुआ के सुजानपुर गाँव में कहीं दूर से भटकते हुए अन्ना गाय लहूलुहान हालत में गाँव के ग्रामीणों को दिखी तो ग्रामीणों नें तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को दी। प्रधान नें मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सरकारी पशु अस्पताल, बहुआ में फोन किया और चिकित्सको की टीम बुलवा कर इलाज कराया। गाय के एक पैर में ब्लेट वाले तार से कटे का बहुत बड़ा जानलेवा घाव था जिससे खून लगातार निकल रहा था और वह बहुत कमजोर हो चुकी थी सही से चल भी नहीं पा रही थी । प्रधान व गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल नें जनमानस से अपील की की वह ब्लेट वाले तारों को अपने खेतों में लगाने से जितना हो सके बचे क्योंकि इस तार से इंसानों व जानवरों को खतरा हो रहा है आये दिन घटनाएं हो रही हैं । अब इलाज के उपरांत गाय को आराम मिली है । इस दौरान डॉक्टर , ए.आई टेक्नीशियन सौरभ सिंह, रामू कुमार व गाँव के लोग जिसमें गोपी पटेल, देशराज, मंगल कुशवाहा, उमाकांत, मिर्ची देवी, रानी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *