Home / Flash / ब्रेकिंग न्यूज, किशनपुर पीपे का पुल हुआ जानघातक, मौके पर मची अफरातफरी

ब्रेकिंग न्यूज, किशनपुर पीपे का पुल हुआ जानघातक, मौके पर मची अफरातफरी

सब की नजर के लिए फतेहपुर से ब्यूरो प्रमुख श्रवण कुमार तिवारी की खास रिपोर्ट
फतेहपुर । खागा कोतवाली किशनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत यमुना नदी पर बांदा फतेहपुर जनपद को जोड़ने वाला यहां इस क्षेत्र का इकलौता पीपे का पुल है।जिसे सरकार प्रतिवर्ष बनवाने काम करती है। लेकिन गैर जिम्मेदार लोकनिर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों ने तो हद ही कर दी।जिसका खामियाजा इस जोखिम भरे पुल से निकलने वाले लोगों और क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ता है।आए दिन यह पीपे का पुल बिगड़ता रहता है। लेकिन भारी दुर्घटनाओं के बाद भी अस्थाई सेतु निर्माण कार्य कराने वाले कर्मचारी अधिकारी सभी एक दूसरे के भरोसे जिम्मेदारी देकर पीपे के पुल को रामभरोसे यमुना नदी में तैरने के लिए छोड़ दिया जाता है।रूह कंपा देने वाली खबर जब सामने आती है तो आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है।मन में लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति ग्लानि पैदा होती है। लोगों के दिलों में भर का माहौल बन जाता है।इस घटनाक्रम से लोगों का मन दहसत से भर गया है।
सरकार ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो आए दिन ऐसी ही असामयिक घटनाओं को पीपे का पुल अंजाम देता रहेगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *