Home / Flash / जिलाधिकारी का अथक प्रयास लाया रंग, कोरोना की जंग जीतने वालों की संख्या मे इजाफा, डॉ ज्योत्सना सिंह ने कोरोना को दिया मात

जिलाधिकारी का अथक प्रयास लाया रंग, कोरोना की जंग जीतने वालों की संख्या मे इजाफा, डॉ ज्योत्सना सिंह ने कोरोना को दिया मात

जौनपुर (सू0वि)। जौनपुर की जीवंत कहानी 7 मई, 2021 कोरोना महामारी के समय जहां आम जनमानस में बेचैनी और परेशानी हैं वही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अथक प्रयास से कोरोना के विरुद्ध जंग जीतने वालो की संख्या अनगिनत है, इसी कड़ी में *मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर* की विभागाध्यक्ष (गृहविज्ञान) 42 वर्षीय डॉ ज्योत्सना सिंह जो कोरोना को हराकर नई और स्वस्थ जिंदगी जी रही है। इनका कहना है कि कोरोना का संक्रमण परिवार से शुरू हुआ और परिवार के लगभग सभी सदस्य संक्रमित हो गए, जिसके कारण मानसिक पीड़ा हुई परंतु स्वयं और परिवार की देखभाल करते हुए जौनपुर के चिकित्सको से संपर्क में रहते हुए स्वयं और परिवार को आइसोलेट कर लिया और साफ-सफाई के साथ संतुलित आहार, और दवा के सेवन से आज वो और उनका परिवार कोरोना पर विजय प्राप्त कर लिया है। इनके द्वारा बताया गया कि डॉक्टर के लगातार परामर्श के कारण शरीर में प्रोटीन, मिनरल और वाटर की कमी नहीं होने दी,योग प्राणायम को जीवन में शामिल किया, जिससे आज परिवार सहित सभी स्वस्थ हैं। डॉक्टर ज्योत्सना सिंह द्वारा मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा,चिकित्सको और मित्रो को दिल से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मुश्किल घड़ी में साथ निभाए।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *