Home / Flash / अलविदा और ईद की नमाज को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

अलविदा और ईद की नमाज को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

नामाज को लेकर एसडीएम व सीओ ने की पीस कमेटी की बैठक-
——————————————-
सभासद ने आवश्यक सामग्री के साथ अन्य दुकानों को खोलवाने की एसडीएम से की अपील-
—————————————
विक्की गुप्ता
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर स्थानीय थाना परिसर में अलविदा और ईद की नामाज को लेकर बीते देर शाम गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें रोजा रखने और इबादत करने में कोई असुविधा न हो इसके लिए उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह व क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने चर्चा की। बैठक में जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिक शामिल रहे। उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते इस समय पूरे प्रदेश में 10 मई तक लॉकडाउन चल रहा है।
इसी दौरान पवित्र माह रमजान में अलविदा और ईद की नामाज को ज्यादातर लोग घर मे रख कर घर से ही नमाज अदा करने की तैयारी कर पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। और कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मस्जिद में नमाज़ पढ़े और मौलाना द्वारा इसकी निगरानी की जाए जिसका वीडियो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रशासन को भेजा जाए। जिसपर पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगो ने रमजान में संभावित समस्याओं से भी अवगत कराया । तो वही क्षेत्राधिकारी वहा पर मौजुद लोगो को हर सम्भव सहायता का भी भरोसा दिलाते हुए त्यौहार में आपसी भाईचारा व सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने एवं कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लागू लॉक डाउन का पालन करने तथा एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं वह अन्य प्रांतों से गांव एवं कस्बों में आए लोगों से कोरोना बीमारी से बचाव व सावधानी बरतने हेतु अवगत कराए।
बैठक में उपस्थित सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने उपजिलाधिकारी अंजली सिंह को अपील करते हुए कहां कि पूरे प्रदेश में कोविड-19 को देखते हुए 10 मई तक लॉक डाउन लगा हुआ है। और इसी बीच शादियां भी चल रही है जिसको लेकर खरीदारी करने के लिए लोग बाजार में आते हैं यदि आवश्यक सामग्री के साथ साथ कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अन्य दुकानों को खोलवाने की अपील।नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने नगर की समस्याओं को उपजिलाधिकारी के समक्ष अवगत कराया।इस अवसर पर थाना प्रभारी भैया शिव प्रताप सिंह, चेयरमैन शिव गोविंद साहू, अंजुमन सदर रियाज अहमद, आज़म राईन, सभासद आलोक गुप्ता( पिंटू), राजीव गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, जगदम्बा जायसवाल, विश्वामित्र गुप्ता,व तस्लीमूलहक बन्ने भाई आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *