दिल्ली। राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस के विकराल के रूप से परेशान और बेबस है। चारों तरफ हाहाकार और चीत्कार ही सुनाई दे रहा है।इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। 3 मई सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है । अभी दिल्ली को करीब 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है ।उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें इस महामारी में संयम और धैर्य से काम लेना है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal