Home / Flash / कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भय फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी – एडीजी कानून-व्यवस्था

कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भय फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी – एडीजी कानून-व्यवस्था

लखनऊ। देश में एक तरफ कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी तरफ इसकी आड़ में सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और फर्जी न्यूज डालकर डर का माहौल बनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भय फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि वह सोशल मीडिया सेल के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 24 घंटे निगरानी रखें। सब की नजर राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र भी आप सभी से अपील करता है कि आप लोग अफवाहों के चक्कर मे ना पड़कर सरकार के नियमों का पालन करें। मास्क पहने, दो गज की दूरी बनाकर रहें । अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलें स्थानीय पुलिस का सहयोग करें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *