Home / Flash / कोदहूं में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता शिविर

कोदहूं में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता शिविर

प्रयागराज के स्पेशलिस्ट यूरोलॉजिस्ट डॉ अमित त्रिपाठी द्वारा हुआ 70 मरीजों का उपचार-

मुगराबादशाहपुर( जौनपुर)। मुगराबादशाहपुर के गांव कोदहूं में रविवार को हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट, कोदहूँ, मुँगरा बादशाहपुर, जौनपुर द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रयागराज से आए प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डाँँ अमित त्रिपाठी द्वारा मूत्र एवं गुर्दा से संबंधित मरीजों को देखकर उनका उपचार किया गया। उक्त शिविर पर कनक डाइनो डायग्नोस्टिक प्रयागराज द्वारा निशुल्क रक्त परीक्षण भी किया गया। शिविर में कुल लगभग 70 मरीजों को उपचार एवं परामर्श किया गया। जरूरतमंदों लोगों को दवाइयां भी दी गई तथा रक्त परीक्षण भी किया गया। डॉ अमित त्रिपाठी जो पूर्व सर्जन लीलावती हॉस्पिटल मुंबई तथा इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से हैं। शिविर के आयोजक डॉ सुधाकर दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *