सर्वेश तिवारी –
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर के जघंई रोड पर स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान मेंं रविवार को श्री राम मंदिर अभियान समिति जिला मछली शहर की तरफ से धन संग्रहण अभियान का समापन दिवस कार्यक्रम का आयोजन

किया गया।मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने आर आर एस के महापुरुषों में डा केशव राव व बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम का गुणगान सिर्फ़ भारत मेंं ही नही अपितु पूरे संसार


में श्रद्धा भाव से हो रहा है।हर जन जन के रोम रोम में प्रभू श्री राम का निवास है।उन्होंने कहा कि प्रभू श्री राम सर्वत्र व सर्व व्यापी है। भारत देश की सबसे बड़ी विशेषता यह रही यह भोग भूमि नही बल्कि त्याग भूमि है।प्रभू श्री राम का भाई भरत के लिए राज सिंहासन का त्याग इतिहास के पन्नों में त्याग की गाथा को याद दिलाकर भारत देश के मस्तक को ऊंंचा कर दिया है। उन्होंने कि श्री राम मंदिर निर्माण का मकसद पूरे देश को एक सूत्र में बांधना है।उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर निर्माण में पूरा देश समर्पण धनराशि सहयोग कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।उन्होंने बताया कि आज सिर्फ समर्पण धनराशि अभियान का समापन हो रहा है।मंदिर निर्माण अनुस्ठान कार्यक्रम जब तक अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण नही हो जाता है तब तक चलता रहेगा।संत निर्मल शरण दास जी महराज ने प्रभू श्री राम के चरित्र का वर्णन किया। कहा कि चरित्र के बल पर ही प्रभू श्री राम ने रावण पर विजय हासिल किया था।पूर्व में अतिथियों का बैंड,माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। संचालन जिला संघ कार्य वाह नंद राज मौर्या ने तथा आभार ज्ञापन धनसंग्रह अभियान जिला प्रमुख विशंभर दुबे ने किया। मुख्य रूप से चेयरमैन शिवगोविंद साहू, सत्येंद्र सिंह फंटू, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष डब्बल, जगदम्बा जायसवाल, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, जिला प्रचारक ओमप्रकाश, राजकुमार जायसवाल, दुर्गेश दूबे, आरके शर्मा, शिवकुमार लल्ला,जितेन्द्र गुप्त, सूर्य लाल जायसवाल, प्रेम बहादुर, राकेश गुप्त, राजेश उमरवैश्य, विजेन्द्र जायसवाल, राजपति पटेल, सुरेंद्र चौरसिया, ओम प्रकाश मिश्र,दिनेश शुक्ला, विश्वामित्र, राजीव जायसवाल, प्रताप मोदनवाल, गीरीश शर्मा, पुस्पा शुक्ला आदि रहे। इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल से बाजे गाजे के साथ धनसंग्रह अभियान समापन के तहत एक शोभा यात्रा निकाली गई।जो नगर में भ्रमण करते हुए कटरा तिमुहानी पर समाप्त हुआ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal