
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार की सड़कें कई महीने से जर्जर हो गई है , जिससे ग्राहक और व्यापारी के साथ साथ आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर सब की नजर समाचार की टीम ने नगर पालिका मुंगरा बादशाहपुर चेयरमैन शिव गोविंद साहू से बात किया तो जानकारी उपलब्ध कराते हुए चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से काम नहीं हो पाया था लेकिन मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में क्षतिग्रस्त सड़कों का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। एक सवाल के जवाब मे चेयरमैन ने बताया कि शंकर मेडिकल स्टोर से कटरा त्रिमुहानी स्व. वंश गोपाल उमरवैश्य की दुकान तक सड़क गुणवक्ता पूर्वक बनेगी और दोनों तरफ की पटरी भी बनेगी। चेयरमैन ने कहा कि इस सड़क की लागत लगभग 51 से 52 लाख रुपये की होगी। बजट स्वीकृत हो चुका है, साथ ही चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि सब की नजर समाचार के माध्यम से नगर के सम्मानित जनता से निवेदन है कि बाजार के अंदर सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण ना करें, क्योंकि अतिक्रमण की वजह से कभी कभी छोटे छोटे वाहनों जैसे ऑटो, ट्राली रिक्शा या छोटे भार वाहन गाड़ियों को भी निकलने में समस्या उत्पन्न हो जाती है, और एक लंबा जाम लग जाता है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal