विश्व भूषण पाण्डेय(वैभव)
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी ने सीधी जिले में हुई भीषण बस दुर्घटना पर मृतक जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दुर्घटना को टाला जा सकता था बस में अपनी क्षमता से दुगने यात्रियों को बैठाया था तथा बस अपने निर्धारित रूट से ना जाकर शॉर्टकट में जा रही थी तथा जल्दी पहुंचने के चक्कर में बाणसागर की मुख्य नहर में समा गई। शहडोल जिले में भी देखा जाता है कि परिवहन विभाग बस मालिकों को पूरी छूट दिया है। बसों में मनमाना किराया वसूला जाता है किराए का सार्वजनिक प्रकाशन नहीं किया गया ना ही बसों में किराया की दरों को प्रदर्शित किया गया है। ऐसे में कोरोना के समय से बस मालिकों द्वारा बढ़ाए गए किराए को अभी भी वसूला जा रहा है। बस स्टैंड में बसों के आने जाने की कोई समय सारणी नहीं है ।बसों में ओवरलोड आम बात है बसों के ड्राइवर भी बिना लाइसेंस के बस चलाते देखे जा सकते हैं। लेकिन परिवहन विभाग द्वारा इन सब बातों की चेकिंग न किए जाने के कारण इनकी मनमानियां जारी है। देखा जाता है कि शहडोल रीवा के मध्य भी लगभग प्रतिमाह बस दुर्घटना ग्रस्त होती रहती है। लेकिन बड़ी दुर्घटना ना होने के कारण मनमानियां जारी है।
संवेदनशील कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह से अपेक्षा है कि वे यातायात विभाग पर भी कड़ाई करेंगे जिसे बस यात्रियों को मनमानी से सामना न करना पड़ेगा और जान माल की सुरक्षा भी रहेगी।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal