Home / Flash / अपना दल एस के जिलाध्यक्ष ने किया वृक्षारोण

अपना दल एस के जिलाध्यक्ष ने किया वृक्षारोण

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर के ग्रामसभा सरायखानी में मां कुसुम जयमुर्ती शिक्षण संस्थान के प्रबंधक धीरज सिंह के विद्यालय में 1001 वृक्षों का वृक्षारोपण एडवोकट विनोद यादव जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अपना दल एस जौनपुर द्वारा किया गया। और वहा पर उपस्थित लोगो को भी वृक्ष भेट किया गया।

जिलाध्यक्ष ने आने वाले 2020 के जिलापंचात चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयारी करने का आवाहन किया और कहा कि पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता चुनाव लडना चाहता है तो उसके इस फैसले का स्वागत करता हूं और

सभी से अपील करता हूं कि बूथ लेवल की लड़ाई करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हो जाए। विनोद यादव ने कहा कि जौनपुर का जिला पंचायत अध्यक्ष अपना दल एस का बनाया जा सके। और अपना दल एस पार्टी से जुड़ने के लिए जनता से आवाहन किया ।

उपस्थित लोगों में अजीत सिंह, ओ पी जायसवाल (मीडिया प्रभारी), विनोद यादव, प्रेमचंद्र यादव, सुनील विश्वकर्मा, रमेश यादव, विनोद गौतम, रमेश गौतम, दिनेश सिंह,राजेंद्र यादव अरुण बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *