Home / Flash / पत्रकार पर फर्जी बीट रिपोर्ट दर्ज कर पाबंद करने का प्रयास पत्रकार उत्पीड़न है – बिनोद कुमार मिश्र

पत्रकार पर फर्जी बीट रिपोर्ट दर्ज कर पाबंद करने का प्रयास पत्रकार उत्पीड़न है – बिनोद कुमार मिश्र

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस द्वारा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकार बृजेश पाण्डेय के विरुद्ध फर्जी बीट रिपोर्ट दर्ज कर पाबंद करने का प्रयास पत्रकार उत्पीड़न है । फर्जी बीट रिपोर्ट दर्ज करने एवं कराने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध पत्रकार उत्पीड़न के

तहत कार्रवाई की जानी चाहिए । उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार मिश्र ने कही । उन्होंने कहा कि बृजेश पाण्डेय जी मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकार माने जाते हैं । यही कारण है कि पीड़ितों फरियादियों की आवाज को शासन प्रशासन तक निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं । ऐसे निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकार को पाबंद किए जाने का प्रयास करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों को दण्डित किया जाना चाहिए ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *