दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज (मंगलवार) सुबह अंतिम संस्कार किया गया। उत्तराखंड के पौड़ी के पास पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी के बड़े भाई मनेंद्र बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। आनंद सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रामदेव, चिदानन्द जी, मदन कौशिक समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal