मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । कोरोना महामारी को लेकर पूरा देश लाकडाउन चल रहा है ऐसे मे मुँगराबादशाहपुर के जंघई रोड पर स्थिति गुरूकुल पब्लिक स्कूल मे चल रही सीता रसोई के माध्यम से गरीबों, असहायों मे भोजन सामग्री का वितरण कई दिनों से चल रहा है । आज सीता रसोईं की टीम द्वारा ग्राम बहोरिक पुर, मुगरडीह बनबासी बस्ती एवं धरिकार बस्ती में भोजन




कराया गया । सीता रसोईं की टीम पहुचते ही नन्हें बच्चों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा जैसे ही गाड़ी पहुंची बच्चे भागकर गाड़ी के पास आकर खड़े हो गए । बच्चों के हाँथ मे बर्तन भी रहता है ।बच्चों का यह दृश्य देखकर आंखे नम हो उठती हैं। वहीं विहिप नेता सीता रसोई के प्रमुख कार्यकर्ता विशम्भर दूवे ने कहा की मेरा सौभाग्य है कि आज इस लाकडाउन की घड़ी मे मुझे लोगों की सेवा करने का मौका मिल रहा है । उन्होंने कहा कि जितनी इनकी सेवा करूं कम ही लगता है। विशम्भर दूवे ने कहा कि क्षेत्र का ऐसा नजारा देखकर सच बोलूं मैं चाह कर भी सीता रसोईं बन्द नहीं कर सकता।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal