Home / Flash / श्री कृष्णा फाउंडेशन ने आमजन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौपा

श्री कृष्णा फाउंडेशन ने आमजन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौपा

लखनऊ । आज श्री कृष्णा फाउंडेशन (समाज सेवी संस्था) ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद कौशल किशोर को सौंपा। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार का हर फैसला आमजन मानस के हित के लिये किया जा रहा है । गरीब और बेसहारा लोगों को जनधन खाते के माध्यम से धनराशि, उज्ज्वला योजना के आधार पर फ्री में गैस सिलेंडर एवं राशन दिया

जा रहा है । वहीँ दूसरी तरफ माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकर्षित करते हुए निवेदन किया कि कोटेदार (सरकारी राशन की दुकान) के यहां बायोमैट्रिक के माध्यम से लोगो को मिल रहे राशन से एक दूसरे में संक्रमण फैलने की सम्भावना अत्यधिक है । बायोमैट्रिक के द्वारा सभी के अगूठे के निशान लेने से संक्रमण फैलने का आमजन में ज्यादा डर बना हुआ है । जिसको रोकना अत्यंत आवश्यक है । अध्यक्ष ने कहा कि कोटेदार की बायोमैट्रिक मशीन को बंद कराके राशन कार्ड के माध्यम से आमजन को राशन वितरित किये जाने का आदेश पारित किया जाऐ जिससे आमजन वायरस संक्रमण से बच सकें । इस पहल के लिए सांसद कौशल किशोर ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण समर्थन दिया है एवं माननीय मुख्यमंत्री तक इस बात को रखने का आश्वासन भी दिया है।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी, सचिव शिवम सोनी, उपाध्यक्ष शशांक सोनी, समर्थ एवं शिखर उपस्थित थे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *