Home / Flash / मिशन इंद्रधनुष 2 के तहत किया गया जन जागरण

मिशन इंद्रधनुष 2 के तहत किया गया जन जागरण

बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । शासन द्वारा नौनिहालों को विभिन्न रोगों से बचाव हेतु चलाए जा रहे इंद्र धनुष टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को नगर के साहबगंज मुहल्ला स्थित रामलीला मैदान में मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा आर पी सिंह की अध्यक्षता में रीजनल आउट रीच ब्यूरो सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय लखनऊ द्वारा पंजीकृत दल शेशन लाला सरोज एण्ड पार्टी जौनपुर द्वारा मिशन इंद्रधनुष २ के अन्तर्गत जन जागरूकता

कार्यक्रम किया गया । इस अवसर पर स्वास्थ शिक्षा अधिकारी , प्रतिरक्षण अधिकारी, बी सी पी एम एवं भी पी एम के संयुक्त तत्वावधान एवं देखरेख में टीकाकरण के अन्तर्गत मिशन इंद्रधनुष २ के अन्तर्गत टीकारण करवाने पर होने वाले लाभ को सांस्कृतिक कार्यक्रम बिरहा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर बी पी एम त्रिभुवन राम , बी सी पी एम सन्तोष कुमार यादव , स्वास्थ शिक्षा अधिकारी शिवशंकर , प्रतिरक्षण अधिकारी धुवचंद्र चौधरी , एम पी डबल्यू संजय कुमार के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुष्पा देवी,मिथलेश , गुप्ता रीता ,कुसुम ,महजबीन ,कृष्ण मौर्य ,रीता देवी ,गीता देवी ,विजय लक्ष्मी,अनीता सहित भारी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *