क्राइम रिपोर्टर बृजेश पाण्डेय की खास रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर )। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में बिफल रहने एवं न्यायालय के स्थगन आदेशों का अनुपालन कराने में बिफल रहने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर चौधरी को पदावनति देते हुए स्थानान्तरित किए जाने

के पश्चात रिक्त हुए थाना प्रभारी पद पर अग्रिम आदेश तक वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव को मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी की कमान सौंप दिया है । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर उन्होंने मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष का दायित्व संभाल लिया है । बताते चलें कि वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद यादव मुंगराबादशाहपुर थाने के सतहरिया चौकी प्रभारी पद पर सफलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है तथा इनको मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी है । थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने बताया कि हम संम्भ्रातो को छेड़ते नहीं और अपराधियों को छोड़ते नहीं । इसके पूर्व अरविंद यादव बक्शा थाने में लगभग एक वर्ष से अधिक समय तक थानाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal