Home / Flash / कम्बल/रजाई/गद्दा/शाल वितरण करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा  सम्मानित किया जायेगा

कम्बल/रजाई/गद्दा/शाल वितरण करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा  सम्मानित किया जायेगा

जौनपुर (सू0वि) । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने अवगत कराया कि 2019-20 में शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत प्रदान किये जाने हेतु स्वयं सेवी सस्थानों/जनप्रतिनिधियों एवं अन्य संस्था द्वारा कम्बल/रजाई/गद्दा/शाल आदि वितरण किया गया है जिनकी संख्या 50 या उससे अधिक है उनको जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा। 20 जनवरी 2020 को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किये जाने वाले व्यक्ति महानुभाव/संस्थाओं को 18 एवं 19 जनवरी 2020 तक दैवीय आपदा कार्यालय कलेक्ट्रेट या एडीएम के व्हाट्सअप नम्बर 09454417649 एवं आपदा लिपिक के व्हाट्सअप नम्बर 09450329850 पर अपना नाम एंव मोबाइल नम्बर व वितरण कार्य के फोटो भेजे जा सकते है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *