जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों की दक्षता परीक्षा समस्त विकास खण्ड़ों पर सम्पन्न हुई। विकास खण्ड़ सिकरारा के 143 प्राथमिक तथा जूनियर विद्यालयों की परीक्षा का आयोजन माँ शारदा बालिका इंटर कालेज, ताहिरपुर, सिकरारा में किया गया, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी एवं विजय बहादुर सिंह द्वारा किया

गया। जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। परीक्षा में प्रत्येक विकास खण्ड के प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 05, 06, 07, 08 के दो-दो बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावको एवं अध्यापको में सामन्जस्य होना चाहिए। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ बच्चों को स्कूल लाने के लिए केवल अध्यापक की ही नही बल्कि अभिभावकों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के बाद जिला स्तर पर कराई जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अभिभावक, अध्यापक तथा अधिकारियों को अच्छा कार्य करने की प्रेरणा दी। प्राथमिक विद्यालय सुरूआर पट्टी की प्रधानाध्यापिका सोभावती पाल को अच्छा कार्य करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के अपील पर दक्षता परीक्षा के आयोजन में बडी़ संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों तथा जनप्रतिनिधियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया । जिलाधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 21 विकास खण्ड तथा नगर क्षेत्र को मिलाकर कुल 22 परीक्षा केन्द्र परीक्षा हेतु बनाये गये थे। दक्षता परीक्षा में पंजीकृत 10085 विद्यार्थियों के सापेक्ष 9594 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इन परीक्षार्थियों में से प्रत्येक ब्लाक के प्रत्येक कक्षा से 05-05 बच्चों का चयन किया जायेगा जो जिलास्तर की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया तथा परीक्षा में सम्मिलित बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, बीड़ीओं छोटेलाल तिवारी, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव, प्रधान जयंत सिंह, प्रधनाचार्य प्राथमिक विद्यालय (इग्लिश मीडियम) ताहिरपुर, सिकरारा अमित कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal