Home / Flash / त्रिभुवन नाथ पाण्डेय हुए जहर खुरानी का शिकार, अस्पताल मे इलाज जारी

त्रिभुवन नाथ पाण्डेय हुए जहर खुरानी का शिकार, अस्पताल मे इलाज जारी

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । आए दिन जहर खुरानी का शिकार एक न एक लोग को होना पड़ रहा है । फूलपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले अधिकतर यात्रियों के साथ आऐ दिन घटनाएं हो रही है । ऐसा ही वाक्या महाराष्ट्र से घर वापस लौट रहे त्रिभुवन नाथ पाण्डेय उम्र लगभग 60 साल रतनपुर सुजानगंज के निवासी हैं जहरखुरानी का शिकार हो गए जो कि काशी ट्रेन से टिकट था फूलपुर उतरने पर वहां पर मौजूद बाइक सवार ने

उनसे पूछा कहां जाना है उन्होंने बताया कि सुजानगंज हमें जाना है । रास्ते में उनको उनके आगे गमछा झटक दिया जिससे वह बेहोश हो गए । त्रिभुवन नाथ पाण्डेय को बेहोशी की हालात मे झाड़ियों में फेंक दिया गया । त्रिभुवन नाथ पाण्डेय को मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है जहाँ पर डा. राम बिजय सिंह इलाज कर रहे हैं । मरीज की हालत अभी गंभीर बनी हुई है ।खबर लिखे जाने तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुँगराबादशाहपुर मे इलाज चल रहा था ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *