Home / Flash / सरकार गरीबों को आवास दिलाने के लिए संकल्पित है – राज्यमंत्री

सरकार गरीबों को आवास दिलाने के लिए संकल्पित है – राज्यमंत्री

जौनपुर , (सू0वि) । कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में गरीब भूमिहीनों को आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश गिरीश चन्द्र यादव द्वारा सदर तहसील के मुसहर जाति के भूमिहीनों को जमीन के पट्टे का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर मा0 मंत्री ने कहा सरकार गरीबों को आवास दिलाने के लिए संकल्पित है। 2022 तक कोई भी व्यक्ति ऐसा नही होगा जिसके पास पक्का मकान न हो। मा0 मुख्यमंत्री ने मुसहर, कुष्ट रोगियों, आदिवासियों के लिए

आवास की योजना प्रारम्भ की है, जिनके पास जमीन नही है उनको सरकार द्वारा पट्टेे पर जमीन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग बचे है उन्हे भी जल्द ही पट्टा दिया जायेगा।
जफराबाद विधायक डा0 हरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्य में लगी हुई है। सरकार द्वारा प्रत्येक ऐसे गरीब को आवास दिया जायेगा, जिनके पास अभी तक आवास नही है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सदर तहसील में 80 मुसहर जाति के भूमिहीन लोंगो को चिन्हित किया गया है जिन्हे आवास बनाने हेतु जमीन का पट्टा दिया जा रहा है। जियो टैगिंग के पश्चात् इनके आवास बनाने का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। प्रधानमंत्री आवास से वचिंत लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया गया । मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले को कुल 4500 आवास दिये गये है जो कि प्रदेश मे सबसे अधिक है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर/ज्वाइट मजिस्टेªट सत्यप्रकाश, परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *