Home / Flash / डा विजय कांत व चंद्रकला तिवारी को मिली उत्तर प्रदेश की कमान

डा विजय कांत व चंद्रकला तिवारी को मिली उत्तर प्रदेश की कमान

लखनऊ । देश का सबसे बड़ा ब्राह्मण समाज का संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वृंदावन योजना, सेक्टर-8 लखनऊ के बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संरक्षक पं अनिल प्रताप त्रिपाठी के अनुमोदन पर व ब्राह्मण रत्न राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय की संस्तुति पर लखनऊ जिला अध्यक्ष डा विजयकांत पाण्डेय को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व चंद्र कला तिवारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला संघ बनाया गया । राष्ट्रीय संरक्षक पं अनिल प्रताप त्रिपाठी ने बधाई देते हुए कहा कि

उत्तर प्रदेश ब्राह्मण समाज को दमदार मसीहा मिला है । अब संगठन के लक्ष्य को आसानी से हासिल होगा । कार्यक्रम को ब्राह्मण रत्न राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें उत्तर प्रदेश के हर ब्राह्मण परिवार को संगठन से जोड़ने का काम जल्दी करना होगा तभी संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति कर पायेंगे । गरीब ब्राह्मण की बेटियों का निःशुल्क मे शादी और शिक्षा हमारा प्रमुख लक्ष्य है । उत्तर प्रदेश टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि 18 प्रदेशों में संगठन संचालित हो रहा है लेकिन सबसे ज्यादा संगठन मजबूत उत्तर प्रदेश का है । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं आसु मिश्रा ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को अनुभवी नेतृत्व मिला है ब्राह्मण समाज बहुत ही मजबूत होगा । प्रदेश अध्यक्ष का पद को सहर्ष स्वीकार करते हुए डा विजय कांत पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उम्मीदों पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूँगा उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज के मान सम्मान में कमी नहीं होने दूँगा । लखनऊ जिला संचालक पं धीरेन्द्र शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्राह्मण समाज को एकत्रित करने का गुण भी सिखाया । कार्यक्रम में पश्चिम भारत के प्रभारी पं संजय त्रिपाठी, संयोजक उत्तर प्रदेश पं काशीनाथ मिश्रा,संरक्षक शशिकला पाण्डेय, सचिव लखनऊ पं पुनम मिश्रा, जिला अध्यक्ष पं कंचन तिवारी, उपाध्यक्ष जिला लखनऊ पं आनंद शुक्ला, अध्यक्ष लखनऊ शहर पं पंकज शर्मा, पं आलोक पाण्डेय आदि सममानित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *