बागबाहरा, छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के (महासमुंद जिला) बागबाहरा पुलिस ने शनिवार को एनएच 353 पर 60 किलो के गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से इस संबंध में सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 04 सीके 6373 में कुछ व्यक्ति गांजा लेकर ओडिशा के खरियार रोड से बागबाहरा होकर रायपुर की ओर निकल रहे हैं। इस पर बागबाहरा पुलिस ने एनएच 353 पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद उक्त वाहन पहुंचा।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक युवक और एक महिला हैं। युवक मध्य प्रदेश के दतिया और महिला दिल्ली की रहने वाली है। बताया जाता है कि आरोपित गांजा को दिल्ली और झांसी ले जाकर बेचने के फिराक में थे।पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal