Home / Flash / अयोध्या विवाद पर फैसले के मद्देनजर अयोध्या शहर में फ्लैग मार्च शुरू

अयोध्या विवाद पर फैसले के मद्देनजर अयोध्या शहर में फ्लैग मार्च शुरू

अयोध्या राम जन्मभूमि मसले में सर्वोच्च अदालत के ऐतिहासिक फैसले से पहले देश भर में अलर्ट घोषित किया गया है यूपी में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं वहां धारा 144 लगा दी गई है शहरों में पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
उधर अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है जमीन से आसमान तक निगरानी रखी जा रही है हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ड्रोन कैमरे से चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं ।
पुलिस अधिकारी अयोध्या के सुरक्षा प्रभारी एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे ने बताया कि जिले में 60 कंपनी पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं इसमें 15 कंपनी हाल में आई है जबकि 20 कंपनी पीएसी पहले से ही यहां तैनात थी इसके अलावा दूसरे जनपदों सुरक्षाकर्मियों में 1500 सिपाही,250 सब इंस्पेक्टर,150 इंस्पेक्टर,20 डिप्टी एसपी,11 एडिशनल एसपी, दो एसपी तैनात किए गए हैं इसके साथ ही आसमान से निगरानी के लिए कैमरे युक्त 10 ड्रोन तैनात किए गए हैं। शहर के सभी चौराहों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं सरकार ने एक हेलिकॉप्टर भी अगले आदेश तक अयोध्या में रखने का निर्देश दिया है ताकि आपात स्थिति में सेवा ली जा सके।
पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा अयोध्या में प्रवेश :-
पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र यानी रामकोट को अवैध दुर्ग में तब्दील कर दिया गया है राम जन्म भूमि के मुख्य दर्शन मार्ग को छोड़कर शेष सभी वैकल्पिक संपर्क मार्ग बंद कर दिए गए हैं बिना पास चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है दोपहिया चालकों को भी बिना आईडी प्रूफ के प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है।
अब जत्तथों में दर्शन करने जाएंगे श्रद्धालु :-
रामलला के दर्शन के लिए अधिक लोगों के आ जाने पर शहर के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया गया है जहां दर्शनार्थियों के जत्थों को रोका जाएगा और उन्हें छोटे-छोटे समूहों में दर्शन करने के लिए भेजा जाएगा ताकि एकदम से भीड़ ना बड़े शहर के बाहर पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित किए गए हैं ताकि बाहरी वाहनों को वहां रोका जा सके ।
रामलला के दर्शन करने की अवधि बढ़ायी गई :-
श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ा दी गई है श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बदलाव किया है अब प्रथम पाली में सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक दूसरी पाली में 12:30 से शाम 5:00 बजे तक रामलला दर्शन किया जा सकेगा यह आदेश 11 और 12 नवंबर तक लागू रहेगा इसके बाद पूर्ववत होगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *