लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश सिंह (ओपी) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराध पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने आज सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में यह बात कही। डीजीपी ने कहा कि हाल में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं की वजह से पुलिस को बैकफुट पर जाना पड़ता है। दुष्कर्म और हत्या के मामलों पर काबू पाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 5-6 घटनाओं की हमने समीक्षा की है। सभी वारदात जानने वालों ने ही की हैं। यह सभी घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हैं। सभी घटनाओं में अभियुक्तों को पकड़ा गया है।डीजीपी ने कहा कि किसी भी दशा में छोटी बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं पर रोक लगेगी। इस दिशा में और तेजी से कदम बढ़ाने जा रहे हैं। हमने अपराध की हर घटना पर सख्ती से कार्रवाई भी की है।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया है। अलीगढ़ में फोरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट से जांच में मदद मिली ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal