Home / Flash / क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने पत्रकार उत्पीड़न को लेकर जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने पत्रकार उत्पीड़न को लेकर जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

सब की नजर न्यूज नेटवर्क

आजमगढ़। आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष रत्नेश दुबे द्वारा पत्रकार को गाली गलौज तथा गलत धारा में फंसा देने की धमकी देने के आरोप में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केंद्रीय प्रमुख मा. अनिल दुबे आजाद के नेतृत्व में आजमगढ़ और जौनपुर के पत्रकारों ने आजमगढ़ जिले पर भारी संख्या में नारा लगाते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। पत्रकारों की समस्या लेकर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केंद्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद एवं संरक्षक स्वामी श्याम जी महराज के नेतृत्व में परिषद का काफिला पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया और जिलाधिकारी से पत्रकार के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी पत्रकारो को न्याय दिलाने के लिए आश्वासन दिया। केंद्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद ने कहा इसके पहले एसपी कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया था कई दिन बीत जाने के बाद अभी तक पवई थाना अध्यक्ष के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुआ इसके बाद हम लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए हैं और लोग इंतजार करेंगे अगर इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती है तो आगे लड़ाई लड़ने के लिए क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केंद्रीय प्रमुख एवं के मार्गदर्शन में हमेशा तैयार रहेगा जब तक पत्रकार को न्याय नहीं मिलता है लोग पत्रकार के न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे अभी हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्रीधर तिवारी बनारस मंडल अध्यक्ष बृजेश उपाध्याय उपजा पूर्वांचल संयोजक संतोष श्रीवास्तव पवन भारती राजीव श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष चंद्रजीत यादव तेजतर्रार अधिवक्ता अनुराग मणि त्रिपाठी ऋषभ तिवारी हिमांशु पांडे रवी राजभर मोहम्मद कादिर गाजीपुर एहतेशाम उल्ला नफीसा बेगम साहिल आलम काजल दीपक गुप्ता मनोज सिंह संदीप सोनी फूलपुर तहसील अध्यक्ष अनिल यादव अध्यक्ष रजनीकांत सिंह मुकेश कुमार उमेश कुमार प्रशांत कुमार ओंकार हिमांशु सिंह संजय सिंह वशिष्ठ मौर्य बृजेश सिंह श्यामलाल पारसनाथ जयप्रकाश विनोद कुमार विपिन सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *