Home / Flash / करहैया राम कथा में हुआ हिंगलाज सेना के संस्थापक जगतगुरु शंकराचार्य का अपनी ही संस्था द्वारा आत्मीय स्वागत

करहैया राम कथा में हुआ हिंगलाज सेना के संस्थापक जगतगुरु शंकराचार्य का अपनी ही संस्था द्वारा आत्मीय स्वागत

सिवनी । जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के गृह जिले में इस समय एक अनोखा पर्व चल रहा है पर्व है महाराज श्री का ग्रह जिले में आगमन । जगह जगह धर्म सभा का आयोजन हो रहा है । भक्त गण सुबह शाम महाराज श्री के दर्शन के लिए इस भीषण गर्मी में भी अपनी गुरु भक्ति के प्रदर्शन में हर परीक्षा दे रहे है । जिले में राष्ट्रीय हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणि दीदी द्वारा राम कथा का आयोजन ग्राम करहैया (मातृधाम) में धर्म की गंगा बह रही थी जंहा 18 मई को पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य महाराज श्री पधारे । ये सिवनी जिले में हिंगलाज सेना के लिए इतिहासिक आयोजन था जब हिंगलाज सेना कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपास्थिति में हिंगलाज सेना के संस्थापक जगतगुरु शंकरचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का अभिनंदन किया गया । राष्ट्रीय हिंगलाज सेना के राष्ट्रीय महासचिव श्रीराम बघेल, प्रदेश संयोजक राजेन्द्र नेमा, प्रदेश संगठन मंत्री संजय तिवारी, जिला संयोजक राजूलाल पटेल , जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्रा, जिला महिला सयोजक शिवकुमारी राउर जिला युवा अध्यक

्ष वसंत बघेल, जिला युवा सयोजक अभिषेक पांडे व प्रदेश मीडिया प्रभारी पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में सेकड़ो की संख्या में हिंगलाज सेना के कार्यकर्ता करहैया ग्राम पहुचे जहाँ पर कार्यकर्ताओं द्वारा पूज्य गुरुदेब की अगवानी व अभिनंदन किया गया । हिंगलाज सेना के संस्थापक पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंगलाज सेना समाज मे नशा मुक्ति के लिए बनाई गई है । और यदि कार्यकर्ता व समाज को नशा करना ही है तो वो भगवत कथा का नशा करे भगबान से प्रेम का नशा ही असली नशा है जो लोक और परलोक दोनों सुधारता है , समाज मे सनातन की रक्षा, महिला सम्मान, व अपने धर्म को छोड़कर आडम्बरो के चक्कर मे समाज आकर्षित हो रहा है उन्हें सही रास्ता दिखाने का कार्य हिंगलाज सेना कार्यकर्ता करे । कार्यक्रम को सफल बनाने में बरघाट ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पवन शुक्ला , बरघाट कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उपाधयाय, जिला महिला महामंत्री गायत्री पांडे, ब्लॉक महिला अध्यक्ष रुक्मणी ककोडिया, सुरेश मिश्रा , गणेश चंद भट्ट, अखिलेश उपाध्याय सहित ग्रामीण कार्यकर्ताओ ने महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *