Home / Flash / रोजा इफ्तार में शीराज़ हिन्द की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्म और वर्ग के लोग शामिल हुए

रोजा इफ्तार में शीराज़ हिन्द की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्म और वर्ग के लोग शामिल हुए

जौनपुर । नगर के बलुआघाट मोहल्ले में समाजसेवी फ़ाज़िल सिद्दिकी के आवास पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार में शीराज़ हिन्द की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्म और वर्ग के लोग शामिल हुए।

बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखलेश सिंह ने कहा कि नगर के लोगो का प्यार ही है कि सभी लोग एक दूसरे के त्योहारो में खुशी खुशी शामिल होते है।रमज़ान के पाक महीने में रोज़ेदारों के बीच बैठकर इफ्तार करना अपने आप मे गर्व की बात है। सभासद इरशाद मंसूरी में कहा कि रमज़ान रहमत और बरकतों का महीना है । इस महीने

में की यही बरकत है कि आज सभी लोग एक स्थान पर इकट्ठा हुए है। दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने रोज़ेदारों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा रखने से 70 गुना ज्यादा सवाब मिलता है । इस पाक महीने में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत मे किया जाता रहा है लेकिन जौनपुर की मिट्टी में वो खुशबू है कि यहाँ सभी वर्ग के लोग एक दूसरे के त्योहारो में बढ़ चढ़ कर शरीक होते है। मगरिब की अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने इफ्तार किया और कारी अनीस अहमद ने नमाज़ अदा कराई। बाद नमाज़ मुल्क के अमन शांति के लिए दुआ कराई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई, मो अज़हर, सलीम पठान,उबैदुर्रह्मान सिद्दीकी,शकील मंसूरी, इन्तेख़ाब मंसूरी , इस्माइल कुरैशी, कुँवर नितीश, उमेश मौर्य, शकील अहमद, शरीफ राईनी, मेराज मंसूरी, उस्मान अहमद, मो. आदिल सिद्दीकी, सभासद अलमास सिद्दीकी, अबुजर शेख, आदिल शेख, तनवीर आलम गुड्डु, शकील माज़, मेराज अहमद राईनी, गुड्डु यादव, इमरान अहमद, महताब अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आखिर में आयोजक फ़ाज़िल सिद्दीकी ने आये हुए लोगो का शुक्रिया अदा किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *