नई दिल्ली । हमीरपुर लोकसभा चुनाव मे भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के प्रचार की जिम्मेदारी बिलासपुर क्षेत्र के हमीरपुर विधानसभा मे भाजपा युवा नेता विनोद मिश्रा को सौंपी गई है । सब की नजर से बातचीत के दौरान विनोद मिश्रा ने कहा कि जनता देश का विकास चाहती है । लोगो को मोदी से आस जगी हुई है । भाजपा सब का साथ सब का विकास के नारे को बुलंद करते हुए आगे बढ़ रही है ।

देश को मोदी जैसा प्रधानमंत्री नही मिलेगा । मिश्र ने कहा कि भाजपा ने मुझे जो हमीरपुर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है मै पूरे विश्वास के साथ बोल रहा हूं कि इस विधानसभा क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को अच्छी जीत मिलेगी । विनोद मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय मे मोदी के नेत्रृत्व मे सरकार बनेगी ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal