सर्वेश तिवारी
मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । सुजानगंज मार्ग पर स्थित रायपुर चौराहा के पास मंगलवार की दोपहर में तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थानांतर्गत ऊकनी गांव निवासी 17 वर्षीय नीरज यादव पुत्र स्वर्गी राम सुन्दर यादव बुधवार को होने वाली भाई की शादी में शामिल होने के लिए कुछ लोगों को आमंत्रित कर घर लौटने के लिए पैदल ही सड़क की पटरी पर घर वापस आ रहे थे । तभी सुजानगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकप चालक सामने युवक को देख अपना नियंत्रण खो दिया सड़क की पटरी पर पहुंचे नीरज को रौंदते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई । पिकप की चपेट में आने से वह घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया । गंभीर घटना देख दौड़े आस पास के लोगों ने आनन-फानन में उसे उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसे देखते ही चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन स्वास्थ केन्द्र पर पहुंच दहाड़ मार कर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया । सूचना मिलने पर पहुंची मुंगरा पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में ले कर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया । घर में शादी का उत्साह मातम में बदल गया । पिकप चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया । पुलिस ने पिकप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया । उग्र ग्रामीणों ने घटना के विरोध मे एक घंटे रायपुर मे मुंगराबादशाहपुर सुजानगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया जिसको हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी ।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal