मुँगराबादशाहपुर , जौनपुर । पुलवामा आतंकवाद हमले को लेकर जहां पूरा देश आक्रोशित है वही उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर के मुँगराबादशाहपुर मे यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश के सचिव अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व मे कैंडल मार्च निकाल कर शहीद बीर जवानों को श्रद्धाजलि अर्पित किया।सब की नजर से बातचीत के दौरान अभिषेक शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान
अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे है।आए दिन एक न एक हमला हो रहा है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अब पाकिस्तान को मुहतोड़ जबाब देना चाहिए।शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार दस दिन के अन्दर यदि आतंकवाद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं करती है तो दस दिन बाद काग्रेस खुद सड़क पर उतर कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।मानवाधिकार संगठन मुँगराबादशाहपुर के अध्यक्ष व उमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार नेता ने कहा कि सरकार को अब कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।काग्रेस नेता व सभासद मोहम्मद आजम राइन ने कहा कि कई बार हो गया पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है।हमारे बहादुर जवानों का बलिदान ब्यर्थ नहीं जायेगा हिन्दुस्तान की जनता बदला लेकर रहेगी।कैंडल मार्च के इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।लोगों में पाकिस्तान के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।
मुँगराबादशाहपुर से रामकुमार जायसवाल की रिपोर्ट
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal