लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन करते हुए शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हमले में घायल हुए जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश भारतीय सेना के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस कायराना
हमले की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और देश इस हमले का मुहंतोड़ जवाब देगा । वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती ने आतंकवादी हमले की निंदा करते हुये कश्मीर
में अमन बहाली के लिए ईमानदार प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ”जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज की ताज़ा आतंकी वारदात में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की घटना अति दुखद, अति निन्दनीय और गंभीर चिन्ता का विषय है। कश्मीर में अमन बहाल हो तथा वह स्वर्ग बना रहे इसकी कामना और ईमानदार प्रयास दोनों ही जारी रखने की सख्त जरूरत है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal