मानधाता,प्रतापगढ़ । स्वामीविवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर विकाश क्षेत्र मान्धाता के अन्तर्गत संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह एवं अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय छित्पालगढ़ में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें

विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 181छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता ओ .एम .आर .सीट के माध्यम से करायी गई । यह प्रतियोगिता खण्ड शिक्षा अधिकारी मान्धाता के मार्ग निर्देशन में सम्पन्न करायी गई । परीक्षा फल घोषणा के उपरान्त प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के अतरिक्त क्रमसः दसवें स्थान तक के बच्चों को सांत्वना

पुरस्कार प्रदान किया जायेगा । पुरस्कार वितरण समारोह की घोषणा बाद में की जायेगी । परीक्षा संचालन एवं सुचिता बनाये रखने में सभी न्याय पंचायत समन्वयकों का पूर्ण सहयोग रहा ।
परीक्षा आयोजन समिति में विश्वनाथ प्रजापति शिवप्रताप पटेल जावेदआलम राकेश केशव अजयप्रकाश मिश्र रमा शंकर आशुतोष आदि का प्रमुख योगदान रहा अंत में परीक्षा आयोजक राजेशप्रताप सिंह सह समन्वयक मान्धाता व सह परीक्षा नियंत्रक अजय शर्मा ने सबके प्रति आभार प्रकट किया ।
धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़ सब की नज़र मंधाता
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal