Home / Flash / भू माफियाओ के खिलाफ करे सख्त कार्यवाही – प्रमुख सचिव

भू माफियाओ के खिलाफ करे सख्त कार्यवाही – प्रमुख सचिव

जौनपुर (सू0वि0) । प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास उ.प्र. शासन डा0 सुधीर एम बोबड़े ने मछलीशहर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में गृह विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में जघन्य अपराधों, महिला अपराध, अनुसूचित जाति एवं जन जाति के विरुद्व अपराध, यातायात व्यवस्था एवं नियमों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रयागराज में प्रारंभ हो रहे कुंभ मेला को देखते हुए जनपद की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। प्रमुख सचिव ने भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी सरकारी जमीन पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। प्रमुख सचिव ने जनपद में बढ़ रहे अपराधों का विश्लेषण करने का निर्देश समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को दिया।
नोडल अधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं

की जाएगी। उन्होंने कहा की शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचाएं। प्रमुख सचिव ने कहा कि जनपद में किए जा रहे विकास निर्माण कार्यों का भी अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण स्वयं करें और थर्ड पार्टी से भी इंस्पेक्शन कराना सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी गांव में चैपाल लगाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को पूछे और समस्या का तत्काल निस्तारण करें । उन्होंने कहा जिस अधिकारी के पास शिकायत लंबित है उसका भी तत्काल से निस्तारण किया जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार निराश्रित छुट्टा जानवरों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर स्थल का चयन कर अस्थाई गो आश्रय बनवाए जाएं।

नोडल अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी आधुनिकतम मशीनें एवं चिकित्सक उपलब्ध हैं उन्होंने 102 ध्108 एंबुलेंस सेवाओं के उपयोग की समीक्षा की और सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक कॉल अटेंड कराई जाए और जरूरतमंदों को इन सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
प्रमुख सचिव ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कोई शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए विद्युत की सप्लाई समय से की जाती रहे। विद्युत बकायेदारो से अभियान चलाकर वसूली की जाय।
नोडल अधिकारी ने कहा कि जनपद में चल रही परियोजनाओ को निर्धारित समय में पूर्ण कर संबंधित को हैंड ओवर कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाये मानक के अनुसार कार्य करें।
बैठक में प्रमुख सचिव द्वारा वाणिज्यकर, स्टांप, राजस्व, विकास विभाग, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यागंजन सशक्तकरण महिला कल्याण ग्राम विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण, नगर विकास ,नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मुलन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, गन्ना विकास एंव चीनी उद्योग, उर्जा एवं कृषि विभाग, ग्राम्य विकास, नगर विकास एवं शहरी नियोजन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, आई.टी एवं इलेक्ट्रानिक, नियोजन, भूतत्व एवं खनिकर्म नगर विकास,पंचायजी राज सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं लोक शिकायत विभाग समेत सभी विभागो के कार्यो की समीक्षा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी वि.रा. आरपी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रामआसरे सिंह, डीडीओ दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, डीएसटीओ रामदरश यादव, बीएसए राजेंद्र प्रसाद सिंह, डीपीओ संतोष सोनी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *