Home / Flash / डायरेक्ट वालीबॉल स्पर्धा का खिताब सरेडी बड़ी के नाम

डायरेक्ट वालीबॉल स्पर्धा का खिताब सरेडी बड़ी के नाम

बांसवाड़ा अरुण जोशी की रिपोर्ट

बांसवाड़ा । कुपड़ा में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की ओर से सर्व ब्राह्मण समाज की चल रही दो दिवसीय वॉलीबॉल डायरेक्ट खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल रविवार देर रात सरेड़ी बड़ी और आसोडा के बीच खेला गया।
इसमें सरेड़ी बड़ी ने आसोड़ा को हराकर खिताब पर कब्जा किया। दोनों टीमों को भगवान परशुराम की तस्वीर और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया बेस्ट प्लेयर का खिताब परेश जोशी सरेड़ी बड़ी और बेस्ट नेटर का पुरस्कार माशूक पंड्या असोडा को दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि लियो संस्थान मनीष त्रिवेदी, महेश उपाध्याय,विनोद जोशी कूपडा, राष्ट्रीय ब्राह्मण युव

जन सभा के राष्ट्रीय मंत्री मुकेश पाठक,प्रदेश मंत्री हेमेंद्र नाथ पुरोहित,जिला अध्यक्ष कांतिलाल पंड्या, जिला संरक्षक नारायणलाल भट्ट ,पतंजलि योग प्रचारक घनश्याम जोशी, बांसवाड़ा वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए । सुबह में बस्सी और सुंदनपुर, चोपासागऔर दशहरा बी, आसोडा और तलवाड़ा, सरेडी बडी और रोहिडा के बीच क्वार्टर फाइनल मैच हुए।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *