बांसवाड़ा अरुण जोशी की रिपोर्ट
बांसवाड़ा । राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की और से बांसवाड़ा जिले के कुपड़ा गांव में सर्व ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन समारोह और वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। कूपडा में शनिवार को हुए वॉलीबॉल के रोचक मुकाबले देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी नजर आए। उद्घाटन मैच कुपड़ा और सुंदरपुर की टीम के बीच खेला गया । इसमें खास बात यह रही

कि दोनों टीमों के खिलाड़ी अंडर 14 वर्ष के थे। लेकिन इनके खेल का प्रदर्शन बड़ी बड़ी टीमों को मात देने वाला रहा दोनों के बीच खेला गया पहला और दूसरा वाला 21 पॉइंट का खेला गया।राष्ट्रीय ब्राह्मण युव जन सभा के स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि गो संत रघुवीर दास जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से यूग निर्माता रहा है । जब तपस्या करता है तो सतयुग होता है । ब्राह्मण सत्य से त्रेता युग, पूजा-पाठ और तप करता है तो द्वापर युग और ब्राह्मण सब मिलकर एक हो जाते हैं तो कलयुग आता है। अभी कलयुग है अभी एक होने का समय है हम अपने ब्रह्म तत्व को जगाने के लिए सबसे पहले नित्य कर्म ,संध्या ,वंदना,गोसेवा, संत सेवा को अपनाना होगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय मंत्री मुकेश पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा 21 राज्यों में कार्यरत हैं संगठन के साथ दो लाख युवा राष्ट्रवाद विचारों के साथ सदस्य जुड़े हुए हैं पाठक ने बताया कि एकजुटता के लिए खेल एक माध्यम है सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अक्षय जोशी,प्रदेश मंत्री हेमेंद्र नाथ पुरोहित समिति के संयोजक महेश उपाध्याय सहसंयोजक विनोद जोशी हेमंत पुरोहित जिला अध्यक्ष कांतिलाल पंड्या जय प्रकाश पंड्या सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी शांतिलाल चौबीसा कमला शंकर जोशी राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी सेवा न्यूरो डीआर जोशी नगर परिषद सभापति मजुबाला पुरोहित पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र पंड्या वागड़ शिक्षा समिति के जमुनालाल भट्ट समाजसेवी दिनेश भट्ट देवेंद्र त्रिवेदी श्री बड़ी के अशोक पाठक पूर्व विधायक रमेशचंद्र पंड्या आदि ने संबोधित किया।
* कुशलगढ़ से अशोक पंड्या महेश जोशी अरुण जोशी संजय पंड्या योग पंड्या जितेंद्र त्रिवेदी दीपशिखा राज ठाकुर प्रीति ठाकुर मीना ठाकुर दिव्या पंड्या आदि ने उपस्थिति दी*
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal