सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के भीलमपुर ग्राम में रहने वाले आमिर अली पुत्र जब्बार अली की भैंस घर के सामने घास फूस के बने मड़हे में बंधी हुई थी रात में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में भैंस की जलकर मौत हो गई जो कि हफ्ता दश दिन में बच्चा देने वाली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलमपुर ग्राम निवासी आमिर अली पुत्र जब्बार अली की भैंस घर के सामने बंधी हुई थी। घास फूस का बना मडहे के ऊपर से बिजली का तार गया हुआ

था जिसमे शॉर्ट सर्किट होने से रात को लगभग 2:30 बजे के करीब आग लग गई जिससे मडहे के अंदर बंधी हुई भैंस जो कि बच्चा देने वाली थी जलकर राख हो गई सुबह सूचना पर पहुंची 100 नं पुलिस मौके का मुआयना किया । तथा लेखपाल एवं पशु चिकित्सक डॉक्टर आकर भैंस का निरीक्षण किए ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal