बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ अरुण जोशी
बांसवाड़ा । श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय, बांसवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय ( 21-12-2018 से 27-12-2018 ) तक के शिविर का समापन किया गया ! शिविर मे प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में जिला योग प्रचारक घनश्याम जोशी द्वारा अभ्यास करवाया जाता है । योग के

महत्व को प्रतिपादित करते हुए उन्होंने कहा कि “योग: समाधि:” :– योग समाधि,आत्मदर्शन,आत्मसाक्षातकार,आत्मबोध,जीवन- प्रबंधन,जीवनदर्शन,आत्माअनुशासन है योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है अपितु संपूर्ण जीवन शैली है योग एक संपूर्ण चिकित्सा विज्ञान है योग व्यक्ति समाज राष्ट्र एवं विश्व की संपूर्ण समस्याओं का समाधान है “शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्” पहला सुख नीरोगी काया । शरीर

को स्वस्थ रखना नितांत आवश्यक है। प्रातःकालीन एक घंटे का व्यायाम पुरा दिन तन्दुरस्त रखता है। भस्त्रिका, कपालभाति,अनुलोम- विलोम, बाह्य ,उज्जायी, भ्रामरी आदि प्रणायाम एवं ताडासन, त्रियक ताडासन,वक्षासन,भुजंगासन,शशकासन,गौमुखासन,सूर्य-नमस्कार, सिंहासन,हास्यासन,तालिवादन आदि का अभ्यास करवाया । शिविर के समापन अवसर पर डॉ. सीमा भूपेंद्र (प्राचार्य गोविंद गुरु महाविद्यालय) डॉ. महिपाल सिंह राव (जी.जी.वी.वी.शोध निदेशक) डॉ. डी.के. जैन (पूर्व प्राचार्य गोविंद गुरु महाविद्यालय) डॉ. प्रमोद वैष्णव,डा.लोकेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे । शिविर समापन के अवसर पर जिला योग प्रचारक को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया ! राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डा. श्री प्रमोद वैष्णव के निर्देशन में सात दिवसीय इस शिविर

में स्वयंसेवकों को समय-समय कार्ययोजना के साथ मार्गदर्शन दिया गया एवं उन्होंने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया! कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लोकन्द्र कुमार ने आभार व्यक्त किया और स्वयं सेवकों को समय की महत्ता बताते हुआ कहा कि समय किसी की प्रतिक्षा नही करता।जीवन में समय प्रबंध करने वाला ही निरन्तर उन्नति को पाता है। हमें भी अपनी दिनचर्या बनाकर समय बाद कार्य करना चाहिए ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal