Home / उत्तर प्रदेश / मिजिल्स रूबेला टीकाकरण में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्यवाही 

मिजिल्स रूबेला टीकाकरण में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्यवाही 

जौनपुर । (सू.वि.) । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने समस्त अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसा को अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा संचालित मिजिल्स एवं रूबेला/कान्जीनेटल रूबेला सिन्ड्रोम बीमारियों को वर्ष 2020 तक एलिमिनेट करने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त लक्ष्य प्राप्ति हेतु 09 माह से 15 वर्ष के समस्त बच्चों को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान चलाकर अच्छादित किया जाना है।

उक्त के क्रम में वर्तमान समय में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा अभियान चलाकर 09 माह से 15 वर्ष के समस्त बच्चों को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। उक्त टीकाकरण समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को भी किया जाना है उक्त कार्यक्रम एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें सहयोग किया जाना अतिआवश्यक है। यदि किसी भी मदरसे के द्वारा उक्त कार्य में सहयोग नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित टीम उक्त टीकाकरण हेतु आपके मदरसे में जाती तो उसका यथोचित सहयोग करते हुए मदरसे में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को उक्त टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *