जौनपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पूर्वान्ह 10 से अपरान्ह 2 बजे तक शाहगंज के तहसील सभागार में किया गया।
इस अवसर पर जमीन विवाद, रास्ता सम्बन्धी, आवास, राशन कार्ड जैसे विवादों की शिकायते पड़ी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। उक्त समाधान दिवस में 135 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 22 का निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित

विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्देेशित किया गया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। इसी प्रकार अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम, सीआरओ एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पाण्डेय, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, पी0डी0 अरविन्द सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विरेन्द्र सिंह, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal