Home / उत्तर प्रदेश / गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। थाना मझोला अजीत कुमार सिंह तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन ने अभियुक्तगण 1-दानिश पुत्र मुन्ना, 2-रंजीत उर्फ बाबू पुत्र रणजय निवासी ग्राम काजीपुरा थाना सिविल लाइन द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ कमाने के उददेश्य से लूट डकैती जैसे जघन्य अपराध कारित कर जनता में भय व आतंक व्याप्त करने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-903/18 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत कराया। सन्दर्भित अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना मझोला द्वारा की जा रही है। उक्त के क्रम में दिनांक 26-11-2018 को श्री विकास सक्सेना प्रभारी निरीक्षक थाना मझोला ने मय हमराही पुलिस बल मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त दानिश पुत्र मुन्ना अली निवासी उपरोक्त को टी0पी0 नगर चौकी के आगे पैट्रोल पम्प के पास से समय 22.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा 15,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में लूट/डकैती एवं अन्य जघन्य अपराधों में लिप्त रहा है। शेष नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *