Home / Flash / फोर व्हीलर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

फोर व्हीलर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । नेशनल हाईवे पर आए दिन एक न एक घटनाएं घट रही है । लोग अपनी जान गवां रहे है । ऐसे ही एक घटना घटी फूलचंद यादव जिसकी उम्र 55 साल पिता का नाम सुक्खू यादव सुजानगंज ब्लॉक सारीपुर गांव का रहने वाला व्यक्ति अपने गांव से चलकर नेशनल हाईवे से होते हुए मुंगरा बादशाहपुर कस्बे में खरीदारी करने के लिए आ रहा था । गढ़ियवा

चौराहा पर बगैर नंबर प्लेट की प्रतापगढ़ की तरफ ब्रेजा गाड़ी ने मारी साइकिल सवार को जोरदार टक्कर । साइकिल सवार की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई । आए दिन नेशनल हाइवे पर घटना हो रही है । प्रशासन इस पर कहीं से भी जिम्मेदारी महसूस नहीं कर रहा है । वहीं नेशनल हाईवे पर बेलवार जाने के लिए सड़क निकला हुआ है जिसमें आने जाने वाले राहगीर बगैर आमने- सामने देखे ही अपने साधन को आगे बढ़ा देते हैं जिसकी वजह से कोई न कोई हादसा हो जाता है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *