मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । नगर का सर्वप्रथम सीबीएसई बोर्ड का स्कूल सिटी पब्लिक स्कूल मे यातायात माह जागरूकता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ । पुलिस प्रशासन के द्वारा यातायात जागरूकता अभियान जो चलाया जा रहा है उस कार्यक्रम मे सहभागिता निभाते हुए सिटी पब्लिक स्कूल ने भी कार्यक्रम अपने स्कूल में भी आयोजित किया और अपने बच्चों को

भी ट्रैफिक के बारे मे जानकारी दिया । ज्ञात हो कि यातायात माह नवंबर महीने में चलाया जाता है । उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पुलिस प्रशासन इसकी पहल करती है और लोगों में एक संदेश डालने का काम करती है । आए दिन हो रहे रोड पर एक्सीडेंट जिसमें अनियमित तरीके से गाड़ियों को चलाना ,हेलमेट न लगाना, सीट बेल्ट ना लगाना और स्पीड में गाड़ी को चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना ऐसी तमाम चीजों पर अपन

े अनुभव को बच्चों में देने का काम यातायात जागरूकता अभियान मे किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ल व प्रभारी निरीक्षक मुँगराबादशाहपुर शशि भूषण राय ने बच्चों को यातायात के बारे मे जानकारी दिया । अपने संबोधन मे पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर ने बच्चों को कई सारी चीजें बताया । उन्होंने कहा कि हमारा जीवन सड़क पर कैसे सुरक्षित है कैसे हमें गाड़ियों से चलना चाहिए उनके ट्रैफिक के नियम कानून जिसके पालन करने से हम सड़क पर खुद को सुरक्षित करते हैं साथ में दूसरो कों की भी सुरक्षित रखते हैं । प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि जीवन हमारा कितना कीमती है । आजकल के

नौजवान बच्चो के मां-बाप उनको बाइक दे देते हैं चलाने के लिए और वह बच्चे नियम कानून को तार-तार करते हुए सड़कों पर फर्राटे भरते हुए गाड़ियों को चलाते हैं जिसमें उनका जीवन कहीं भी सुरक्षित नहीं है । गाड़ी चलाना कहीं भी गलत बात नहीं है लेकिन सुरक्षित चलाएं सर पर हेलमेट लगाएं सीट बेल्ट को भी बांध रखें और एक स्पीड का जो मानक है उसी के अनुरूप गाड़ी को चलाएं ऐसी तमाम बातें प्रभारी निरीक्षक ने किया । कार्यक्रम के आखिरी में उद्बोधन कर रहे सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने भी बच्चों को तौर तरीकों के बारे में बताया । इस कार्यक्रम में कई बच्चों ने चार्ट पेपर पर यातायात के नियमों के पालन के लिए कलाकृति बनाई जिसमें अच्छे बच्चों को क्षेत्राधिकारी मछलीशहर ने पुरस्कृत भी किया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल टी एन द्विवेदी, यस सी तिवारी, मंच पर संचालन कर रहे अभिषेक तिवारी, रंजीत कुमार गुप्ता, सुभाष मिश्रा, कमलेश मिश्रा ,राहुल मिश्रा ,आनंद चौहान, अमित सिंह, तृप्ति गुप्ता, अजय सिंह ,मनीष पाण्डेय, राजीव जायसवाल ,आदर्श तिवारी ,श्वेता गुप्ता ,सरोज बिन ,प्रज्ञा सिंह ,प्रशांत त्रिपाठी ,पुरस्कार पाने वाले बच्चे आयुष तिवारी, रितिका गुप्ता ,निशांत दुबे, स्नेहिल यादव ,रितिका गुप्ता ,पुलिस अधिकारियों के साथ आए हुए कांस्टेबल अमित सिंह, इंद्रदेव सिंह, प्रमुख समाजसेवी विश्वामित्र गुप्त ,पत्रकार वीरेंद्र कुमार, दीपक शुक्ला व इत्यादि मौजूद रहे ।
रामकुमार जायसवाल की रिपोर्ट
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal