Home / Flash / टेलर के ओवरटेक से आटो पलटा ,7 लोग घायल

टेलर के ओवरटेक से आटो पलटा ,7 लोग घायल

मछलीशहर, जौनपुर । इलाहाबाद जौनपुर मार्ग पर मछली शहर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर हाईवे पर टेलर के ओवरटेक करने पर ऑटो पलटा जिसमें 7 लोग घायल हो गए । लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर को फोन किया लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी घटनास्थल पर

पर पुलिस नही पहुंची जबकि घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर मछली शहर का थाना भी पड़ता है । देर से पहुंची 100 नंबर पुलिस ने घायलों को मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । डॉक्टर आरपी विश्वकर्मा चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में 7 लोग घायल

हुए है । घायलों में प्रतिभा सिंह सुवंसा 35 वर्ष, प्रीति सिंह करका गांव 25 वर्ष, विजयलक्ष्मी 60 वर्ष ,सीमा सिंह 47 वर्ष ,आकाश 29 वर्ष सरांवा उचौरा,कलावती देवी 50 वर्ष शेरवां सिकरारा, बेबी शर्मा घायल हुए हैं । वहीं अस्पताल में मरीजों को देखने पहुंचे मछलीशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 6 लोगों को चोट लगी है सभी खतरे से बाहर है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *