एटा । थाना जैथरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अहमदपुर जाने वाले तिराहे के निकट नहर की पुलिया के पास झाड़ियों में छिपकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/मौके से 6 तमंचे बने, 4 तमंचे अधबने तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं।
उल्लेखनीय हे कि अभियुक्त पूर्व में भी मु0अ0सं0 21/09 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा से जेल जा चुका है।
इस सम्बन्ध थाना कोतवाली जैथरा पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- अनूप निवासी ग्राम बनियाढारा थाना जैथरा, एटा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal