Home / उत्तर प्रदेश / पेंशनर 05 नवंबर 2018 के पश्चात जमा करें जीवित प्रमाण पत्र

पेंशनर 05 नवंबर 2018 के पश्चात जमा करें जीवित प्रमाण पत्र

जौनपुर (सू0वि0) । वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार ने समस्त श्रेणी के पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में अवगत कराया है कि 5 नवंबर 2018 के पश्चात अपने निर्धारित पटल पर जीवित प्रमाण पत्र दिसंबर के अंत तक बैंक शाखा द्वारा प्रमाणित फोटोयुक्त पेंशन पासबुक, पेंशनर परिचय पत्र, पीपीओ की प्रति, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड के साथ उपस्थित होकर अवश्य प्रस्तुत कर दें, जिससे आगे उनकी पेंशन प्रेषण में कोई अवरोध न हो। बेसिक शिक्षा विभाग के पेंशनरों से अनुरोध किया है कि उन्हें माह दिसंबर 2018 में तथा राज्य विद्युत परिषद के पेंशनरों को माह मई 2019 में प्रस्तुत होना है। ऐसे पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर जिन्होंने डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र हेतु कोषागार में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है वह अपने जीवित प्रमाण आईडी रजिस्ट्रेशन के समय प्राप्त एवं आधार कार्ड पर किसी भी नजदीकी जीवित कुमार पत्र केंद्र/ नागरिक सुविधा केंद्र जहां पर बायोमैट्रिक सुविधा उपलब्ध हो से संपर्क कर इसके लिए निर्धारित वेबसाइट www.jeevanpraman.gov.in पर जाकर माह नवंबर/दिसंबर 2018 में अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र भरें, उन्हें कोषागार में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कोषागार में उपस्थित होकर नहीं कराया है वह मैनुअल फॉर्म ही जमा करेंगे।

इसके अतिरिक्त पेंशनर अपना ’’जीवित प्रमाण पत्र’’ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बैंक जनपद जौनपुर के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों व प्रदेश के किसी भी मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी से भी प्रमाणित कराकर कोषागार कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिनका डिजिटल रजिस्ट्रेशन हो गया है वो ऑनलाइन व जिनका रजिस्ट्रेशन नही हुआ है वह मैनुअल जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का कष्ट करें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *