Home / Flash / मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी

मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । नवरात्रि के आखिरी दिन उप जिला अधिकारी मछली शहर व क्षेत्राधिकारी मछली शहर प्रभारी निरीक्षक थाना मुंगरा बादशाहपुर व्यवस्थाओं के लिए जानकारी लिया । दशमी के दिन मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होना तय है जिसको लेकर प्रशासन पिछले हफ्ते से ही कार्रवाई कर रहा है जिसमे सबसे अहम भूमिका तालाब को लेकर थी तालाब में जलभराव तालाब की खुदाई व कुंड तक पहुंचने के लिए सड़कों की

पैचिंग करवाना तमाम दिक्कतें जो विसर्जन को लेकरे आती हैं उनको निगरानी करते हुए उनको सुरक्षित और व्यवस्थित करने के लिए उपजिलाधिकारी सचान क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना मुंगरा बादशाहपुर ने जायजा लिया । विसर्जन को लेकर सारी व्यवस्थाएं एकदम चाक-चौबंद हो गई हैं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी । विसर्जन के समय प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे । स्थानीय पुलिस प्रशासन का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय करेंगे ।

रामकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *