Home / Flash / राज्य मंत्री एवं जिलाअधिकारी ने उद्यमी बंधुओं के साथ की समीक्षा बैठक

राज्य मंत्री एवं जिलाअधिकारी ने उद्यमी बंधुओं के साथ की समीक्षा बैठक

सब की नजर की खबर का सबसे तेज हुआ असर मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुँगराबादशाहपुर सीडा इंडस्ट्री एरिया का उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री गिरीश यादव साथ में जिलाअधिकारी अरविंद बंगारी मलप्पा ने जायजा लिया और समीक्षा बैठक उद्यमी बंधुओं के साथ किया । ज्ञात हो कि गत दिनो सब की नजर संवाददाता राम कुमार जायसवाल ने सीडा़ इंडस्ट्री की समस्याओं को लेकर राज्य के मंत्री गिरीश यादव से किया था । बातचीत के उपरांत जिला अधिकारी अरविंद बंगारी मलप्पा से भी बात किया था । उन्हीं तमाम व्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए सतहरिया इंडस्ट्री के सभागार में उद्योग बंधुओं के साथ संपन्न हुई । बैठक मे उन्होंने आश्वासन दिया कि तमाम समस्याएं जो भी सीडा में है उनको हम जल्द से जल्द दूर करेंगे । सीडा़ के भूतपूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह व उनके सहयोगी संजय सिंह तमाम समस्याओं की जानकारी उपलब्ध कराया

जैसे सड़क पूरी तरीके से टूटी और खस्ताहाल में है नालियां जर्जर हो चुकी हैं साफ सफाई व सीडा का बाउंड्री वाल नहीं है 5 सालों से कोई भी नई फैक्ट्री यहां पर आई नहीं । रोड लाइट 2 साल से जल नहीं रही है। पोल सारे जर्जर हैं तार भी सारे जर्जर है । अंडरग्राउंड केबल की डिमांड किया टाइप वन कॉलोनी एलॉटमेंट नहीं हो रहा है उसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराया । फैक्ट्री में रहने वाले वर्कर्स अधिकारी उनको रहने की व्यवस्था नहीं है सुलभ शौचालय की व्यवस्था सुरक्षित नहीं है ऐसी तमाम दिक्कतों के बारे में बताया । एच आई एल के प्रबंधक ने कहा की बिजली के फ्लकचुएशन की वजह से भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तार जर्जर होने के नाते कई बार बिजली कट जाती है जिसकी वजह से मशीनों पर काफी इफेक्ट आता है ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने की बात एच आई एल के अधिकारियों ने किया और उन्होंने डिमांड किया कि कम से कम 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर यहां लगाया जाए और एक यहां 220 एमबीए का विद्युत घर बनाया जाए ताकि आसानी से बिजली की व्यवस्था लोगों को मिले और कंपनियां आसानी से चले । सीडा के प्रबंधक श्वेताभ रंजन की भी शिकायत लोगों ने दर्ज कराई कंपनी मालिकों को बहुत ही परेशान और हैरान किया जाता है आसानी से कोई बात सुनी नहीं जाती है । जब कंपनी वालों को सरल और सहज तरीके से अधिकारी उनकी व्यवस्थाओं को आगे नहीं बढ़ाएंगे तो इस पीड़ा में कंपनियां कैसे चलेंगी और कैसे आगे बढ़ेगी और फिर नई कंपनियां यहां पर कैसे स्थापित होंगी । इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से कंपनियों के काम नहीं हो पा रहे है । ऐसी तमाम समस्याओं के बारे में उद्योग बंधुओं ने बताया । वर्तमान अध्यक्ष शिवाजी सिंह ने कहा अगर इसी तरीके से दूर व्यवस्थाएं चलती रही तो सतहरिया बहुत जल्द बंद हो जाएगा जिससे लाखों रोजगार बेघर हो जाएंगे । सरकार आ रही है और जा रही है 1989 में राजीव गांधी ने इसका उद्घाटन किया फिर किसी न किसी तरीके से यहां कंपनियां चलती रही लेकिन सरकार का झुकाव सीडा की तरफ नहीं हुआ । बहुत ही तकलीफ होती है कि जहां सरकार रोजगार देने की बात करती है वहां पर इंडस्ट्रिया नही चल पा रही हैं न प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा सहयोग करके चलाई जा रही है । कहीं न कहीं सरकार या प्रशासन उनको हैरान और परेशान कर रहा है जिससे कंपनियां भाग रही है । जिलाधिकारी ने ₹6700000 सड़क के लिए पास कर दिया ऐसा उन्होंने बताया दो सुलभ शौचालय बनाने की बात कही डस्टबिन जगह-जगह रखने की बात कही तमाम चीजों पर राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा जिलाधिकारी को कि सतहरिया में हर मासिक बैठक कीजिए ताकि सतहरिया के उद्योग बंधुओ की समस्याएं आपके संज्ञान में आए और उस पर कार्रवाई कराकर लोगों को राहत देने का काम करें । उन्होंने कहा कि सरकार की बहुत बड़ी मंशा है कि लोगों को रोजगार मिले कंपनियां आसानी से संचालित हो और आगे चले किसी को कोई दिक्कत ना आए । किसी को प्रशासनिक तरीके से परेशान भी ना किया जाए । इस कार्यक्रम में सीडा के बहुत सारे उद्योग बंधु मौजूद रहे ।

राम कुमार जयसवाल की रिपोर्ट

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *